ने इसी साल मुकेश छाबड़ा के डायरेक्शन में बनी की आखिरी फिल्म '' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इससे पहले भी संजना सांघी एक जाना पहचाना चेहरा थीं क्योंकि उन्होंने , हिंदी मीडियम और फुकरे रिटर्न्स जैसी फिल्मों में साइड रोल और सैकड़ों विज्ञापन में काम किया था। हालांकि कम उम्र से ही ऐक्टिंग शुरू कर देने वाली संजना ने कभी भी अपनी पढ़ाई को ताक पर नहीं रखा। पढ़ाई और काम के बीच बैलेंस बनाने को लेकर संजना ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए बताया कि उनके टीचर्स ने हमेशा उनकी मदद की है। टीचर्स जानते थे संजना मॉडलिंग और ऐक्टिंग में ऐक्टिव हैं और उन्हें क्लासरूम की पढ़ाई भी करनी है। इसलिए टीचर्स ने हमेशा अटेडेंस जैसी चीजों में संजना का काफी ख्याल रखा। संजना ने यह भी बताया कि जब वह कश्मीर में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी के साथ रॉकस्टार की शूटिंग कर रही थीं तो उनके स्कूल और टीचर्स ने प्रैक्टिस पेपर्स उन्हें कूरियर से भेजे थे। संजना ने फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उन्हें कंप्लीट करके अपनी नवीं क्लास के फाइनल एक्जाम से पहले वापस भेजा था। वैसे बता दें कि संजना सांघी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से जर्नलिजम और मास कम्यूनिकेशन में ग्रैजुएशन किया है। अभी 'दिल बेचारा' के बाद संजना सांघी ने अगली फिल्म 'ओम: द बैटल विदइन' साइन की है। इस फिल्म में वह आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखाई देंगी और फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mzIMrC
0 Comments