Khyaal Rakhya Kar: आ गया नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह का नया गाना 'ख्याल रखया कर'

पिछले दिनों और की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें नेहा बेबी बंप के साथ दिख रही थीं। इसके बाद अंदाजा लगाया जाने लगा कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि नेहा प्रेग्नेंट नहीं हैं बल्कि यह फोटो उनके नए गाने '' का था। नेहा के इस नए गाने में रोहनप्रीत सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। अब इस गाने का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। नेहा के इस गाने को बाबू ने लिखा है और इसका म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है। गाने में भी रोहनप्रीत नेहा के पति और बेटे के डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है और रिलीज होते ही इसे लाखों लोग देख चुके हैं। आप भी देखें, इस गाने का बेहद क्यूट सा वीडियो: बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी 24 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई थी। शादी से पहले नेहा और रोहनप्रीत ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। रोहनप्रीत सिंह से पहले नेहा ने लगभग 4 साल तक ऐक्टर हिमांश कोहली को डेट किया था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37C3ClP

Post a Comment

0 Comments