जोनस और राजकुमाार राव की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म '' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में प्रियंका और के अलावा भी एक महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं। फिल्म में आदर्श गौरव का किरदार ग्रे शेड लिए हुए है। पहली नजर में देखने पर लगता है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव से ज्यादा भारी-भरकम किरदार आदर्श गौरव का लिखा गया है। क्या है फिल्म की कहानी?बलराम हलवाई (आदर्श गौरव) एक गरीब लड़का है जो एक अमीर घराने के लड़के राजकुमार राव से बेहद प्रभावित है। वह राजकुमार राव के घर में नौकरी करने लगता है। हालांकि उस घर में बलराम के साथ बहुत अच्छा व्यवहार नहीं होता। बलराम राजकुमार राव की गाड़ी चलता है मगर एक दिन प्रियंका चोपड़ा के हाथों एक ऐक्सिडेंट हो जाता है जिसका पूरा आरोप बलराम पर डाल दिया जाता है। बस यहीं से बलराम की पूरी जिंदगी बदल जाती है। देखें, फिल्म का ट्रेलर: आदर्श गौरव कर रहे हैं प्रभावित फिल्म की कहानी बेहद रोमांचक नजर आ रही है जिसमें एक गरीब महत्वाकांक्षी लड़का अमीर बिजनसमैन बनने के सपने देखता है। गांव से आए गरीब बलराम की कहानी आपको देखने में दिलचस्प लगेगी। प्रियंका, राजकुमार और महेश मांजरेकर मंझे हुए कलाकार हैं लेकिन इस ट्रेलर में आपको सबसे ज्यादा आकर्षित आदर्श गौरव का निभाया किरदार बलराम करता है। ट्रेलर में आदर्श गौरव के सीन और फेशल एक्सप्रेशन हैरान करने वाले हैं। कब होगी रिलीज? यह फिल्म अरविंद अडिगा की मशहूर नॉवल 'द वाइट टाइगर' की कहानी पर ही बनी है। इस फिल्म को मुकुल देवड़ा के अलावा प्रिंयका चोपड़ा ने को प्रड्यूस किया है। फिल्म का डायरेक्शन रमीन बहरानी ने किया है। यह फिल्म 22 जनवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन रिलीज की जाएगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WBLn9U
0 Comments