वीडियोः नए साल की पार्टी में रितिक रोशन ने मीका सिंह के साथ गाया गाना, दिखाया अपना हुक स्टेप

बॉलिवुड सिलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत कर रहे हैं। अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मशूहर ऐक्टर ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ भी साल 2021 का धमाकेदार तरीके से स्वागत किया है। पॉप्युलर सिंगर ने सोशल मीडिया पर रितिक रोशन का एक वीडियो शेयर किया है। अपने डांस मूव्स के लिए फेमस रितिक रोशन ने मीका सिंह के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' के सॉन्ग 'एक पल का है जीना' गा रहे और अपने डांसिंग मूव दिखा रहे हैं। इस वीडियो को मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, 'भाई ऋतिक रोशन, जायद खान, करण बावा और राकेश रोशन के साथ पार्टी की। कूकू बावा साब और राकेश रोशन ऐसी अमेजिंग पार्टी देने के लिए धन्यवाद। आप सभी को नए साल की शुभाकामनाएं। ईश्वर को आपको अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां दे। गुड बाय 2020, वेलकम 2021।' मीका सिंह ने वीडियो के अलावा रितिक रोशन के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। वर्कफ्रंट की बात करें रितिक रोशन की साल 2020 में एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। साल 2019 में उनकी सुपर 30 और वॉर जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उनकी ये दोनों फिल्में लोगों को पसंद आईं। रितिक रोशन अब अपनी होम प्रॉडक्शन कृष 4 की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, साउथ फिल्म विक्रम वेधा के रीमेक में भी उनके काम करने की खबर है। वहीं, मीका सिंह ने हाल ही में पिछले साल चले लंबे लॉकडाउन के कारण अपने काम पर पड़े असर की बात की थी। सिंगर ने बताया कि बीते 8 महीने से उनके पास कोई काम नहीं था। उन्होंने हाल ही में फिल्म 'सयोनी ' के लिए सॉन्ग 'एक पप्पी' गाया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3o7z4Oz

Post a Comment

0 Comments