'बिग बॉस 14' में विनर की रेस में टॉप पर हैं। इस सीजन में वह अपने पति के साथ आई हैं। रुबीना के फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वह आए दिन ट्विटर पर ट्रेंड करती रहती हैं। अब उनकी और अभिनव की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। उनके फैन्स का मानना है कि उनकी शादी दूसरे बड़े सिलेब्स से कहीं ज्यादा शानदार थी। शो में मजबूत हुई रुबीना-अभिनव की बॉन्डिंग रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला 'बिग बॉस 14' के पॉप्युलर कंटेस्टेंट्स हैं। दोनों पति-पत्नी साथ में गेम खेल रहे हैं। हालांकि इस रिऐलिटी शो के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि शो में आने से पहले दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था। हालांकि शो के दौरान उनकी बॉन्डिंग मजबूत हुई और उन्होंने इरादा बदल दिया। अब रुबीना और अभिनव की एक क्लिप खूब देखी जा रही है। इस क्लिप में रुबीना की हिमांचल में शानदार वेडिंग दिखाई गई है। 'बिग बॉस' से पहले हिमाचल गई थीं रुबीना रुबीना दिलैक हिमाचल से हैं। बिग बॉस में आने से पहले उन्होंने यहां अभिनव के साथ बढ़िया वक्त बिताया था। उनकी इस ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियोज रुबीना के इंस्टाग्राम पर हैं। इसमें रुबीना अपनी फैमिली और अभिनव के साथ एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। रुबीना ने अभिनव से पहले कही थी दिल की बात रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में शादी की थी। अभिनव शुक्ला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक दोस्त की गणपति की पार्टी मे देखा था। रुबीना ने साड़ी पहन रखी थी और वह अभिनव को बहुत खूबसूरत लगी थीं। इसके बाद अभिनव ने उनके फोटोशूट पर कॉमेंट करके उनकी तारीफ की थी। रुबीना ने बताया था कि पहल उन्होंने ही की थी क्योंकि वह अभिनव जैसे इंसान को खोना नहीं चाहती थीं। रुबीना और अभिनव ने 2015 में डेटिंग शुरू की थी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36ADdnw
0 Comments