अक्षय कुमार के साथ अहान शेट्टी, मतलब अब 'राजू' संग नजर आएगा 'श्याम' का बेटा!

() और प्रड्यूसर () बेहद अच्छे दोस्त हैं। अक्षय ने अपने करियर में साजिद की अनगिनत फिल्मों में काम किया है। अब खबर है कि साजिद ने अक्षय को एक और फिल्म के लिए साइन किया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस फिल्म में अक्षय के साथ पहली बार कई फिल्मों में उनके को-स्टार रहे के बेटे () नजर आएंगे। 'बॉलिवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी इस फिल्म पर काम किया जा रहा है और जल्द ही इसके बारे में और जानकारी सामने आ सकती है। प्रॉडक्शन हाउस के एक नजदीकी सूत्र ने बताया है कि यह एक ऐक्शन से भरपूर फिल्म होगी जिसमें पहली बार अक्षय और अहान एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए पूरी टीम बहुत एक्साइटेड है। माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की घोषणा की जाएगी। वैसे बता दें कि इस समय भी अक्षय और अहान साजिद नाडियाडवाला के साथ काम कर रहे हैं। अक्षय जहां इस समय साजिद की आने वाली फिल्म '' में काम कर रहे हैं वहीं अहान शेट्टी इस समय फिल्म 'तड़प' में तारा सुतारिया के साथ काम कर रहे हैं। यह तेलुगू फिल्म 'RX 100' की हिंदी रीमेक है और इसे साजिद नाडियाडवाला प्रड्यूस कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zDdpUV

Post a Comment

0 Comments