सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने पानी के अंदर किया योग, पूजा बत्रा ने सिर के बल खड़े होकर किया कमाल

आम लोगों के साथ-साथ बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी सोमवार यानी 21 जून को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिलेब्‍स अलग-अलग पोज में अपनी तस्‍वीरें शेयर कर रहे हैं। इस बीच बॉलिवुड ऐक्‍टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अंडरवाटर योग करते हुए तस्‍वीर शेयर की है। इसके साथ ही ऐक्‍ट्रेस पूजा बत्रा ने कमाल का वीडियो शेयर किया है। सिद्धार्थ ने ट्विटर पर तस्‍वीर शेयर की। इसके साथ उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, 'खुद को चेक करें, जितना ज्‍यादा से ज्‍यादा आप अपने ट्वीट्स चेक करते हैं। हैपी #InternationalDayOfYoga' अब ऐक्‍टर के फैंस इस पर अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं। पूजा बत्रा ने किया हेडस्‍टैंड वहीं, पूजा बत्रा ने भी ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया। 48 सेकंड की इस वीडियो क्‍लिप में वह हेडस्‍टैंड करती नजर आ रही हैं। उन्‍होंने इस पर कैप्‍शन दिया, 'योग एक रोशनी है जो एक बार जलती है तो कभी कम नहीं होती है। जितना आप प्रैक्टिस करेंगे, उसकी लौ उतनी ही चमकदार होगी।' 'शेरशाह' में दिखेंगे सिद्धार्थ वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ अब विक्रम बत्रा की बायॉपिक 'शेरशाह' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी दिखेंगी। वहीं, पूजा बत्रा फिलहाल अपनी फैमिली के साथ लाइफ इंजॉय कर रही हैं। जल्‍द ही वह वेब सीरीज में नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zD6tXT

Post a Comment

0 Comments