Video: अभ‍िनव कोहली ने श्‍वे‍ता तिवारी को फिर कोसा, कहा- फादर्स डे पर बेटे से मिलने नहीं दिया

() और उनके पति () के बीच रिश्‍तों की लड़ाई जारी है। अभ‍िनव कोहली ने एक नया वीडियो शेयर करते हुए ऐक्‍ट्रेस को एक बार फिर कोसा है। अभ‍िनव ने आरोप लगाया कि श्‍वेता ने फादर्स डे (Father's day) के दिन भी उन्‍हें बेटे रेयांश से नहीं मिलने दिया। यही नहीं, अभ‍िनव ने यह भी कहा कि श्‍वेता डेढ़ महीने से ' 11' () की शूटिंग के लिए केपटाउन गई है, जबकि उनका बच्‍चा बिना मां-बाप के अकेला है। अभ‍िनव ने कहा कि बेटे से मिलने की यह लड़ाई वह भले हार गए हैं, लेकिन उनकी यह जंग जारी रहेगी। 'मैंने बहुत कोश‍िश की, पर बेटे से नहीं मिल पाया'अभ‍िनव कोहली ने रविवार को वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'आज फादर्स डे है और मुझे आज भी अपने बेटे से नहीं मिलने दिया गया। बीते साल भी मुझे बेटे से मिलने नहीं दिया गया था। मैंने बहुत कोश‍िश की, लेकिन मैं यह लड़ाई हार गया हूं। श्‍वेता कल शूटिंग से वापस आ जाएगी। उसने डेढ़ महीने से बेटे को अकेला छोड़ा हुआ है। वह डेढ़ महीने से बिना मां-बाप के है। मैंने उससे मिलने की बहुत कोश‍िश की, लेकिन नहीं मिल पाया।' 'मेरे जैसे कई मर्द हार चुके हैं ऐसी लड़ाई'अभ‍िनव ने वीडियो में आगे कहा है कि वह भले यह छोटी लड़ाई हार गए हैं, लेकिन उनकी यह जंग जारी रहेगी। वह कहते हैं, 'मेरे जैसे कई मर्द होंगे, जो ऐसी लड़ाई हार चुके हैं। लेकिन मैं इस हार से सीख ले रहा हूं। ये हार मुझे और मजबूत बना रहे हैं। बेटे से मिलना मेरा अध‍िकार है। हम मर्दों को यह तय करना होगा कि हमारे ख‍िलाफ कानून का गलत इस्‍तेमाल न हो। हमारी भावनाओं, हमारी आजादी हमसे छीनी न जाए।' सीसीटीवी फुटेज पर मचा था खूब शोरयह पहला मौका नहीं है जब अभ‍िनव कोहली ने श्‍वेता तिवारी के ख‍िलाफ इस तरह वीडियो शेयर किया है। श्‍वेता और उनकी लड़ाई कानून के साथ-साथ सार्वजनिक हो गई है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर दोनों अक्‍सर एक-दूसरे के ख‍िलाफ पोस्‍ट करते रहते हैं। बीते दिनों श्‍वेता ने एक सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए दावा किया था कि अभ‍िनव अपने बेटे के साथ बुरा बर्ताव करते हैं और इस कारण रेयांश अपने पिता के पास नहीं जाना चाहता है। जवाब में अभ‍िनव ने भी एक सीसीटीवी फुटेज शेयर कर श्‍वेता के दावों पर पलटवार किया था। अभ‍िनव ने कही भी कानूनी लड़ाई की बातश्‍वेता तिवारी इन दिनों केपटाउन में 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही हैं। अभ‍िनव ने इससे पहले वीडियो में यह भी बताया था कि उन्‍हें अपने बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि श्‍वेता ने शो में हिस्‍सा लेने से पहले उन्‍हें कोई जानकारी नहीं दी। तब अभ‍िनव ने कहा था कि वह इस बाबत श्‍वेता के ख‍िलाफ कानूनी तौर पर ऐक्‍शन लेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cXtkDG

Post a Comment

0 Comments