Raj Kundra Case: शर्लिन चोपड़ा ने पूनम पांडे पर साधा निशाना- मैं उनकी तरह अंडरग्राउंड नहीं हुई

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी () के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) इन दिनों लगातार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। बीते सोमवार की रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने पॉर्न फिल्‍में बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। वहीं मंगलवार को कोर्ट ने राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पॉर्न वीडियो बनाने के आरोप में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद ऐक्ट्रेस पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा ने रिएक्शन भी दिया था। अब बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर से राजकुंद्रा और पॉर्न वीडियो के बारे में खुलकर बात करते हुए वीडियो शेयर किया है। शर्लिन ने वीडियो में पूनम पांडे का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा,'मैं उनकी तरह अंडरग्राउंड नहीं हुई।' 'कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन...' शर्लिन अपने वीडियो में कहती हैं,'पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्टर और पत्रकार मुझे कॉल, मेल या व्हाट्सएप कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टर मुझे इस विषय पर कहने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो पर कहने के लिए बहुत कुछ है लेकिन क्योंकि पूरा मामला कोर्ट में है इसलिए अभी कुछ कहना सही नहीं होगा। आप सभी को मैं बस इतना बताना चाहती हूं कि 'महाराष्ट्र साइबर सेल' की टीम को जिस व्यक्ति ने सबसे पहले अपना बयान दिया था वह मैं ही हूं।' 'मैं उनकी तरह देश छोड़कर भागी नहीं' शर्लिन आगे अपनी वीडियो में कहती हैं,'मेरा कहने का तात्पर्य यह है कि जब मुझे कोर्ट से समन भेजा गया था कि मैं उनकी तरह गायब नहीं हुई, मैंने शहर या देश को छोड़कर भागने की कोशिश नहीं की। मार्च 2021 में महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने जाकर मैंने अपना निस्पक्ष बयान दर्ज कराया। पत्रकारों और मीडिया रिपोर्टर से निवेदन करती हूं कि महाराष्ट्र साइबर सेल से संपर्क करें और अपने प्रश्न उनके सामने रखें और हो सके तो मेरे बयान के कुछ अंश उनसे लेने की कोशिश करें।' शर्लिन से पहले सोशल मीडिया सेंसेशन पूनम पांडे भी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। पूनम पांडे जोकि अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हमारे सहयोगी 'टाइम्स ऑफ इंडिया' कि दिए एक इंटरव्यू में पूनम ने राज कुंद्रा कि गिरफ्तारी पर कहा,'इस वक्त मेरा दिल शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के लिए दुखी है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि वह किस बुरे दौर से गुजर रही होंगी।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3izxQtV

Post a Comment

0 Comments