नोरा फतेही का हुआ है जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, हैरान करने वाली हैं ये पुरानी तस्वीरें

मोरक्को की रहने वाली नोरा फतेही () बॉलिवुड की उन शानदार डांसर में से एक हैं, जिनकी इंडिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अपने पावर पैक्ड डांस मूव से नोरा दर्शकों का दिल जीतना अच्छी तरह से जानती हैं। नोरा केवल डांस से ही नहीं बल्कि अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हम यहां बात कर रहे हैं नोरा के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेंशन की। नोरा ने इंडस्ट्री में अपनी जर्नी छोटे पर्दे से शुरू की थी। बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान के होस्ट वाले रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 9' में नजर आई थीं नोरा। इसके बाद फिर नोरा ने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। हालांकि, बॉलिवुड में आने से पहले नोरा काफी अलग दिखती थीं। उनकी तब और अब की तस्वीरें देख आप भी हैरान रह जाएंगे। अपनी जर्नी पर बातें करते हुए नोरा ने आईएएनएस को बताया था कि उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों में काफी मुश्किलों का सामना किया है। नोरा ने कहा था, 'इंडिया में विदेशियों के लिए लाइफ काफी मुश्किल है। हमें काफी कुछ झेलना पड़ा।' उन्होंने कहा- मुझे मेरी पहली एजेंसी याद है, जो मुझे कनाडा से यहां लेकर आई थी जब मैंने उनसे अलग होने की इच्छा जताई तो उन्होंने मेरे पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। उस वक्त मैंने अपने 20 लाख रुपये गंवा दिए, जो कि मैंने ऐड कैंपेन के जरिए इतनी मेहनत से कमाया था। नोरा ने बताया था कि उन्हें उनके एक्सेंट को लेकर भी काफी बुली किया गया था। नोरा ने बताया था कि वह काफी धीरे-धीरे हिन्दी सीख रही थीं, लेकिन लोगों ने उनका काफी मजाक बनाया और इसके लिए वह तैयार नहीं थीं। नोरा काफी परेशान रहतीं क्योंकि लोग उनका फेस देखकर हंसते थे जैसे वह कोई सर्कस चल रहा हो। नोरा ने कहा कि वे लोग उन्हें बुली किया करते थे, यह काफी अपमानजनक था। नोरा जब घर लौटने लगतीं तो वह अक्सर रोया करती थीं। नोरा ने बताया था कि उनके कास्टिंग एजेंट ने इतना तक कहा था कि उन्हें उनकी जरूरत नहीं, वह वापस अपनी जगह लौट सकती हैं। नोरा ने धीरे-धीरे ही सही लेकिन बॉलिवुड में अपनी अच्छी पहचान बना ली है। उन्होंने 'सत्यमेव जयते', 'स्ट्रीट डांसर 3डी', 'भारत', 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3tVzhZ8

Post a Comment

0 Comments