Lizelle से लेकर इमरान हाशमी तक, किसी ने घटाया 40 Kg वजन तो किसी ने बनाई तगड़ी बॉडी

इस वक्त रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) की वाइफ लिजेल डिसूजा (Lizelle D'Souza) अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और वेट लॉस के कारण चर्चा में हैं। सिर्फ लिजेल ही नहीं बल्कि कई स्टार्स ने हाल ही में कई किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है। वहीं अरशद वारसी (Arshad Warsi) से लेकर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने ऐसी तगड़ी बॉडी बनाई है कि कोई तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है।

एक नजर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के उन सेलेब्स (Celebs weight loss and transformation) पर जिन्होंने कई किलो वजन घटाने के साथ-साथ खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया है। किसी ने 40 किलो तो किसी ने 10 किलो वजन घटाकर चौंका दिया है।


Lizelle से लेकर इमरान हाशमी तक, किसी ने घटाया 40 Kg वजन तो किसी ने बनाई तगड़ी बॉडी

इस वक्त रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) की वाइफ लिजेल डिसूजा (Lizelle D'Souza) अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और वेट लॉस के कारण चर्चा में हैं। सिर्फ लिजेल ही नहीं बल्कि कई स्टार्स ने हाल ही में कई किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है। वहीं अरशद वारसी (Arshad Warsi) से लेकर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने ऐसी तगड़ी बॉडी बनाई है कि कोई तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है।



रेमो की वाइफ ने घटाया 40 किलो
रेमो की वाइफ ने घटाया 40 किलो

इस वक्त कोरियॉग्रफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) की वाइफ लिजेल डिसूजा (Lizelle D'Souza) अपने वेट लॉस और बदले अवतार के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। लिजेल का वजन 105 किलो था, जिसे उन्होंने घटाकर 65 किलो कर लिया है। लिजेल ने 2 साल में ही 40 किलो वजन घटाया। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में लिजेल ने बताया कि उन्होंने 18-20 घंटों की इंटरमिटेंट फास्टिंग की। रेमो डिसूजा भी वाइफ के इस ट्रांसफॉर्मेशन से बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिजेल की तारीफ की थी।



भारती ने घटाया 15 किलो वजन
भारती ने घटाया 15 किलो वजन

पॉप्युलर कमीडियन भारती सिंह का स्लिम अवतार सभी को चौंका रहा है। भारती सिंह का वजन 91 किलो था, जिसे उन्होंने घटाकर 76 किलो कर लिया है। हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में भारती सिंह ने बताया था कि वह शाम को 7 बजे से लेकर अगले दोपहर 12 बजे तक कुछ नहीं खातीं थीं। उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो की और इसकी मदद से 1 साल में 15 किलो वजन घटा लिया। भारती सिंह का बदला लुक देख उनके पति हर्ष लिंबाचिया ही नहीं फैन्स भी हैरान रह गए। हाल ही वह जब 'बिग बॉस ओटीटी' के फिनाले में पहुंचीं तो सबने उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की थी।



अरशद वारसी का ट्रांसफॉर्मेशन
अरशद वारसी का ट्रांसफॉर्मेशन

हाल ही अरशद वारसी ने भी अपने बीफ्ड-अप लुक की तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैन्स हैरान रह गए। अरशद वारसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी और नई तस्वीर का कोलाज बनाकर शेयर किया। उसमें ऐक्टर की तगड़ी बॉडी को देख फैन्स दंग रह गए। एक यूजर ने तो तस्वीर पर यह कॉमेंट कर दिया कि ऐसी बॉडी तो जॉन सीना की भी नहीं है।



इमरान हाशमी की तगड़ी बॉडी
इमरान हाशमी की तगड़ी बॉडी

इमरान हाशमी इस वक्त सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। हालांकि इमरान या मेकर्स ने अभी तक यह रिवील नहीं किया है कि वह 'टाइगर 3' का हिस्सा हैं नहीं। लेकिन खबर है कि इमरान फिल्म में पाकिस्तानी जासूस के रोल में नजर आएंगे और उनका नाम भी टाइगर होगा। इसके लिए इमरान हाशमी जमकर पसीना बहा रहे हैं। रोल की तैयारी की खबरों के बीच इमरान हाशमी ने हाल ही अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह 'बीस्ट मोड' में नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी की बॉडी को देख फैन्स के होश ही उड़ गए।



रवि दुबे ने 1 महीने में घटाया 10 किलो
रवि दुबे ने 1 महीने में घटाया 10 किलो

ऐक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) का ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। रवि दुबे मई में कोरोना की चपेट में आ गए थे और इस दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन कोरोना से उबरने के बाद रवि दुबे ने एक महीने के अंदर ही न सिर्फ अपना 10 किलो वजन घटाया है बल्कि वह बेहद स्लिम और फिट भी हो गए हैं। खास बात यह है कि रवि दुबे ने किसी सप्लिमेंट या प्रोटीन के बिना बढ़ा वजन और चर्बी घटाई।



रोहित रॉय ने चौंकाया
रोहित रॉय ने चौंकाया

कुछ वक्त पहले ऐक्टर रोहित रॉय ने भी अपने ट्रांसफॉर्मेशन और वेट लॉस वाला लुक शेयर किया था। उन्होंने अपनी तीन तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था। इनमें से दो तस्वीरों में वह थोड़े हेल्दी नजर आ रहे थे, वहीं तीसरी और लेटेस्ट तस्वीर में उनका फिट लुक सबको हैरान कर रहा था। बता दें कि ये तीनों तस्वीरें अलग-अलग समय पर ली गई थीं। पोस्ट में रोहित रॉय ने लिखा था, 'ट्रांसफॉर्मेशन में टाइम लगता है, मेहनत लगती है। इसका कोई शॉर्टकट नहीं है।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lQ4nhg

Post a Comment

0 Comments