मराठी ऐक्ट्रेस Ishwari Deshpande की दर्दनाक मौत, पानी में डूबी कार से मिला शव

मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर आ रही है। ऐक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे (Ishwari Deshpande dies) की गोवा में एक कार हादसे में मौत हो गई है। हमारे सहयोगी ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि यह ऐक्सिडेंट सोमवार सुबह गोवा के बरदेज तालुका के पास अरपोरा या Hadfade नाम के इलाके में हुआ। ईश्वरी देशपांडे (Ishwari Deshpande car accident) के साथ कार में उनके दोस्त शुभम देडगे (Shubham Dadge) भी मौजूद थे। मौके पर उनकी भी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, ईश्वरी देशपांडे की कार बागा क्रीक के गहरे पानी में डूब गई। पुलिस ने दोनों के शवों को गहरे पानी में डूबी कार से बरामद किया। बताया जा रहा है कि जिस कार से ईश्वरी पांडे और शुभम जा रहे थे, उसकी स्पीड काफी ज्यादा थी। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि कार कौन चला रहा है। बताया जा रहा है कि ईश्वरी देशपांडे और शुभम अगले महीने सगाई करने की प्लानिंग कर रहे थे। दोनों 15 सितंबर को ही गोवा आए थे। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ईश्वरी और शुभम ने कुछ दिन पहले ही अपने मराठी और हिंदी प्रॉजेक्ट्स की शूटिंग पूरी की थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39oIdNh

Post a Comment

0 Comments