पिछले काफी वक्त से सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी () की डेटिंग की खबरें हैं। कहा जाता रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर सिद्धार्थ और कियारा को साथ में स्पॉट भी किया गया। वहीं हाल ही रिलीज 'शेरशाह' () के बाद सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को लेकर फैन्स और भी ऐक्साइटेड हो गए हैं। वो जानने को बेचैन हैं कि आखिर दोनों कब शादी (Sidharth Malhotra marriage plans) करेंगे। बता दें कि फिल्म 'शेरशाह' में जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल प्ले किया था, वहीं कियारा, विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा के रोल में नजर आईं। हाल ही सिद्धार्थ ने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बात की और कियारा संग 7 फेरे लेने के सवाल पर भी चुप्पी तोड़ी। 'Bollywood Bubble' के साथ बातचीत में जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा गया कि वह शादी कब रहे हैं? तो ऐक्टर ने कहा, 'मुझे नहीं पता (मैं कब शादी करूंगा)..मैं कोई ज्योतिषी या ऐसा कुछ नहीं। शादी कब करेंगे से ज्यादा यह मायने रखता है कि शादी किससे होगी। तो शादी जब भी और जिससे भी होगी, मैं जरूर बताऊंगा।' सिद्धार्थ मल्होत्रा से जब पूछा गया कि क्या ऐसा कुछ है कि वह 40 साल के होने तक 7 फेरे नहीं लेंगे? इसक जवाब में वह बोले, 'मुझे सच में नहीं पता। ऐसा कोई टाइमलाइन नहीं है। मेरा मानना है कि शादी सही समय पर और सही तरह से होनी चाहिए। ज्यादा जल्दी या फिर ज्यादा लेट भी नहीं करनी चाहिए।' कियारा आडवाणी की इस खूबी से है प्यार सिद्धार्थ मल्होत्रा से जब पूछा गया कि कियारा की एक क्वॉलिटी जो उन्हें पसंद है और एक क्वॉलिटी जो वह बदलना चाहते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'एक चीज जो मुझे कियारा के बारे में पसंद है, वह यह कि ऑफ-कैमरा वह एकदम अलग है। उन्हें देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि वह फिल्म ऐक्ट्रेस हैं। वह बहुत ही रेग्युलर और नॉर्मल हैं और यह क्वॉलिटी मुझे बहुत पसंद है। मैं खुद भी बहुत रेग्युलर सा हूं ऑफ-कैमरा। यह बहुत ही कूल और ईज़ी है।' 'कियारा के साथ लव स्टोरी हो' सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगे कहा कि वह कियारा आडवाणी में कुछ भी नहीं बदलना चाहेंगे। वह कमाल की ऐक्ट्रेंस। हालांकि फिर सिद्धार्थ ने कहा, 'एक चीज मैं जरूर बदलना चाहूंगा कि उनकी (कियारा आडवाणी) की मेरे साथ कोई लव स्टोरी नहीं है।' सिद्धार्थ ने फिर तुरंत ही कहा कि वह उम्मीद कर रहे हैं कि कियारा उनके साथ एक लव स्टोरी फिल्म करें।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3EQ7GxA
0 Comments