VIDEO: अनन्या पांडे ने बिकिनी में की डाइविंग, गहरे समुद्र में कछुए संग तैरती आईं नजर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Ananya Panday) आजकल () में वकेशन पर हैं। अनन्या वकेशंस से अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल में उन्होंने में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो () शेयर किया है जिसमें वह वाइट बिकिनी में समुद्र के भीतर डाइविंग करती नजर आ रही हैं। इस डाइविंग में अनन्या के साथ एक हरे रंग का समुद्री कछुआ भी नजर आ रहा है। अनन्या ने अपना यह छोटा सा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हरे समुद्री कछुए के साथ तैर रही हूं। मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक। हमारा ग्रह बहुत बड़ा और खूबसूरत है और इस पर इतने खास और खूबसूरत जीव रहते हैं। इससे पहले की देर हो जाए, हमें इन्हें हर कीमत पर बचाना चाहिए।' देखें, अनन्या का वीडियो: इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें अनन्या पिछली बार ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'खाली पीली' में नजर आई थीं। अब वह दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा अनन्या पुरी जगन्नाथ की एक फिल्म कर रही हैं जिसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा नजर आएंगे। अनन्या ने जोया अख्तर की फिल्म 'खो गए हम कहां' भी साइन की है जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव नजर आने वाले हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39uvU1T

Post a Comment

0 Comments