KBC 13: अतीत के दिनों को याद कर रोए सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ, अमिताभ बोले- बहुत कम होती है ऐसी दोस्ती

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) बॉलिवुड के उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने करियर से लेकर निजी जिंदगी में बहुत स्ट्रगल किया और दुख भर दिन देखे। लेकिन वक्त के साथ दोनों ने न सिर्फ खुद को मजबूत बनाया बल्कि हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने कभी भी एक-दूसरे को टूटने नहीं दिया। लेकिन हाल ही जब इन दोनों की दोस्ती की मिसाल और दुख की कहानी 'कौन बनेगा करोड़पति 13' () में सामने आई तो किसी के भी आंसू नहीं रुके। सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ हाल ही 'कौन बनेगा करोड़पति 13' में मेहमान बनकर पहुंचे। दोनों स्टार्स अमिताभ बच्चन () के इस शो के 'शानदार शुक्रवार' स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे। मेकर्स ने इसका प्रोमो रिलीज किया है। इस एपिसोड को 24 सितंबर को रात 9 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। अतीत को याद कर भावुक हुए सुनील शेट्टी प्रोमो में दिखाया गया है कि सुनील शेट्टी जब अपने बीते दिनों की दास्तां सुनाते हैं तो हर कोई रोने लगता है। प्रोमो में सुनील शेट्टी कह रहे हैं, 'बहुत खूबसूरत बात दादा ने कही थी कि जब एक रूम की खोली में था और मां खांसती थी तो दादा को पता चल जाता था कि मां खांस रही है। जब बड़े घर में गए तो उन्हें पता ही नहीं चला कि मां कब गुजर गई।' जैकी रोए, बिग बी बोले- बहुत कम ऐसी दोस्ती दोस्त सुनील शेट्टी के इस किस्से को सुनकर जैकी श्रॉफ अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। खुद सुनील शेट्टी और अमिताभ बच्चन की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। जैकी श्रॉफ ने फिर सुनील शेट्टी को माथे पर किस किया। उनकी ऐसी अटूट दोस्ती और प्यार को देख अमिताभ भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। वह बोले, 'आजकल के जमाने में बहुत कम होती है ऐसी दोस्ती।' सुनील शेट्टी ने निजी जिंदगी के अलावा करियर में भी खूब उतार-चढ़ाव देखे। कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया था कि जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था तो कोई गाइड करने वाला नहीं था। उन्होंने जो कुछ सीखा अपनी असफलताओं से सीखा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3u7aocN

Post a Comment

0 Comments