निया शर्मा ने स्टार किड्स को लताड़ा, बोलीं- इनके सरनेम हटा दो, कोई पलटकर नहीं देखेगा

ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) तो कई बार स्टार किड्स और बॉलिवुड में नेपोटिजम पर बोल चुकी हैं। लेकिन अब निया ने स्टार किड्स पर तंज कसा है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है जिससे मिर्ची लग सकती है। निया शर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले स्टार किड्स पर तंज कसते हुए कहा है कि उनमें कुछ भी खास नहीं है।

निया शर्मा (Nia Sharma) 11 सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक भी वह बॉलिवुड डेब्यू से दूर हैं। ऐसे में उन्होंने स्टार किड्स (Nia Sharma jibe at star kids) पर तंज कसा है। निया ने कहा है कि अगर उनके सरनेम हटा दें कोई पलटकर भी नहीं देखेगा। (Photos: Instagram@niasharma90)

निया शर्मा ने स्टार किड्स को लताड़ा, बोलीं- इनके सरनेम हटा दो, कोई पलटकर नहीं देखेगा

ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) तो कई बार स्टार किड्स और बॉलिवुड में नेपोटिजम पर बोल चुकी हैं। लेकिन अब निया ने स्टार किड्स पर तंज कसा है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है जिससे मिर्ची लग सकती है। निया शर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले स्टार किड्स पर तंज कसते हुए कहा है कि उनमें कुछ भी खास नहीं है।

'सरनेम हटा दें तो कोई इन्हें देखेगा?
'सरनेम हटा दें तो कोई इन्हें देखेगा?

बकौल निया, 'अगर उनके नाम से सरनेम हटा दिया जाए तो कोई उन्हें एक नजर भी नहीं देखना चाहेगा।' निया शर्मा ने आरजे सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में बॉलिवुड में आने वाले स्टार किड्स और अपने डेब्यू को लेकर बात की। निया शर्मा एक दशक से भी ज्यादा वक्त से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन आज तक उन्हें किसी फिल्म में काम करने का मौका नहीं मिला। फैन्स अब भी इसी इंतजार में हैं कि निया शर्मा कब किसी बॉलिवुड फिल्म में नजर आएंगी।

'मुझे मत बताओ मैं बॉलिवुड के लिए तैयार हूं या...'
'मुझे मत बताओ मैं बॉलिवुड के लिए तैयार हूं या...'

बातचीत के दौरान निया शर्मा ने स्टार किड्स पर धावा बोलते हुए कहा, 'किसी की भी मुझे यह बताने की हिम्मत तो हो जाती है कि मैं अभी बॉलिवुड के लिए तैयार नहीं हूं। लेकिन जब आप किसी बॉलिवुड स्टार किड का चेहरा देखते हो तो क्या वो तैयार हैं? जो लोग मुझे देखते हैं, क्या उन्होंने कभी उन स्टार किड्स को देखा है? मैं माफी चाहूंगी लेकिन प्लीज मुझे यह मत बताइए कि मैं तैयार नहीं हूं या फिर मैं कुछ अलग दिखती हूं या मेरी शेप अलग है।'

'वो अच्छा कर रहे हैं, उनके लिए अच्छा है'
'वो अच्छा कर रहे हैं, उनके लिए अच्छा है'

निया शर्मा ने आगे कहा, 'हम सभी देख रहे हैं कि वो लोग कौन हैं, उनके लिए अच्छा है। वो काम कर रहे हैं और उनके पास फिल्में भी कर रहे हैं। लेकिन अगर आप उनका सरनेम हटा दो तो क्या एक नजर भी देखोगे? माफ करना, लेकिन यह सच है। वो लोग अच्छा कर रहे हैं और यह उनके लिए अच्छी बात है।'

11 साल से इंडस्ट्री में, नहीं की एक भी फिल्म
11 साल से इंडस्ट्री में, नहीं की एक भी फिल्म

निया शर्मा को पहला ऐक्टिंग ब्रेक साल 2010 में टीवी शो 'काली- एक अग्निपरीक्षा' से मिला था। इसके बाद वह 'बहनें', 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'नागिन 4' जैसे टीवी शोज में दिखीं। निया कुछ वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बीते 11 सालों में निया ने छोटे पर्दे से लेकर ओटीटी स्पेस में भी काम किया है। लेकिन अभी भी फिल्मों में एंट्री करना बाकी है।

'मणिकर्णिका' के लिए चली थी बात
'मणिकर्णिका' के लिए चली थी बात

निया शर्मा ने बताया कि कंगना रनौत स्टारर 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में उन्हें एक छोटे से रोल के लिए अप्रोच किया गया था। वह उस रोल के लिए मिलने भी गईं, लेकिन निया शर्मा की मानें तो वह एक 'बकवास' मीटिंग रही और उसमें उनका टाइम बर्बाद हुआ।

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kuQhSN

Post a Comment

0 Comments