दुबई में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली संग नाश्ता करती दिखी बिटिया, बेबी चेयर पर बैठी नजर आई वामिका

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी वामिका (Vamika) की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह मां-पापा के साथ दुबई के एक रेस्ट्रॉन्ट में ब्रेकफास्ट करती नजर आ रही है। इस तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का बेटी वामिका के साथ ब्रेकफास्ट इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली इस वक्त वर्ल्ड कप के लिए दुबई में हैं और उनकी फैमिली भी उनके साथ है। विराट और अनुष्का इस फोटो में अपनी लाडली की तरफ देख रहे हैं और उनके चेहरे पर अपने बच्चे के लिए प्यारी सी मुस्कान है। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर यह तस्वीर शेयर की है, जिसपर फैन्स ने भी जमकर कॉमेंट किया है। हालांकि इस तस्वीर में भी उन्होंने अपनी बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया है। वामिका बेबी चेयर पर बैठी हैं और उनका चेहरा कैमरे के ऑपोजिट है। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने अपनी लाडली वामिका के साथ विराट की एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह प्ले ज़ोन में खेलती नजर आ रही है। इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा था, 'मेरा पूरा दिल एक ही फ्रेम में।' अनुष्का ने हाल ही में वामिका के साथ अपनी भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बेटी उनके चेहरे पर Kiss करती नजर आ रही है। इस तस्वीर पर इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने भी खूब प्यार लुटाया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BYZjxP

Post a Comment

0 Comments