'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में इस रविवार एकता कपूर () स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं। उनके साथ अनीता हसनंदानी () और सुरभि चंदना () भी थीं। शो में पहुंचकर एकता कपूर ने अपने आने वाले शो 'नागिन 6' की अनाउंसमेंट की। एकता ने बताया कि उनकी हिट 'नागिन' फ्रेंचाइजी का छठा हिस्सा यानी 'नागिन 6' 30 जनवरी, 2022 से शुरू हो रहा है। उन्होंने इसमें लीड नागिन के रोल के लिए एक ऐक्ट्रेस को तो साइन कर लिया, पर एक ऐक्ट्रेस का सिलेक्शन बाकी है। एकता कपूर ने लीड ऐक्ट्रेस के नाम के बारे में हिंट भी दिया। उन्होंने बताया कि जो ऐक्ट्रेस 'नागिन 6' में लीड रोल में नजर आएगी, उसका नाम लेटर 'M' से शुरू होता है। एकता ने बताया कि वह ऐक्ट्रेस 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकी है और सलमान इसके बारे में जानते हैं। हर तरफ चर्चा, कौन-कौन होगा 'नागिन 6' का हिस्सा बस इसके बाद से कयासों का दौर शुरू हो गया है और फैन्स भी बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। हर कोई अंदाजा लगा रहा है कि आखिर 'नागिन 6' के लिए किस ऐक्ट्रेस को लीड रोल में साइन किया गया है। एकता ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार भले ही कर दिया हो, लेकिन फैन्स पता लगाने में जुट गए हैं कि आखिर किसे कास्ट किया गया है। साथ ही वो कुछ ऐक्ट्रेसेस के नाम भी सुझा रहे हैं, जिन्हें 'नागिन 6' में सेकंड लीड के तौर पर साइन किया जा सकता है। अब तक ये हिरोइनें बनीं 'नागिन' बता दें कि एकता कपूर की 'नागिन' फ्रेंचाइजी में अब तक जो ऐक्ट्रेसेस इच्छाधारी नागिनों का रोल प्ले कर चुकी हैं, उनमें मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, हिना खान, अनीता हसनंदानी, अदा खान, रक्षंदा खान और सुधा चंद्रन शामिल हैं। देखना यह होगा कि 'नागिन 6' में आखिर एकता ने इस बारे किसे 'नागिन' बनाया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31vYIpS
0 Comments