वीडियो: यूट्यूबर आशीष चंचलानी से मिलने उल्लाहसनगर पहुंचे रोहित शेट्टी, उनका काफिला देखने जमा हो गई भीड़

फेमस यूट्यूबर और सिलेब्रिटी आशीष चंचलानी (YouTuber Ashish Chanchlani) की बॉलिवुड की कई हस्तियों से अच्छी दोस्ती है, जिनमें से एक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी हैं। 'सूर्यवंशी' डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने आशीष चंचलानी से मिलने आने का कभी वादा किया था, जिसे उन्होंने अब पूरा किया है। रोहित शेट्टी अपनी शानदार गाड़ियों का काफिला लेकर उल्लहासनगर पहुंचे, जहां आशीष ही नहीं बल्कि आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ ने उनका खूब जमकर स्वागत किया। आशीष ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। आशीष ने इस वीडियो को फैन्स से शेयर करते हुए लिखा है, 'कमरे में बैठकर वीडियो बनाने से लेकर रोहित शेट्टी को उल्लहासनगर लाने तक, लाइफ किसी चमत्कार से कम नहीं। मेरी पूरी फैमिली आज काफी इमोशनल है, क्या दिन है।' बता दें कि यूट्यूब पर जहां आशीष के 26.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं वहीं इंस्टाग्राम पर कई फिल्मी हस्तियों से अधिक लगभग 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने आगे लिखा है, 'थैंक यू रोहित शेट्टी, अपना प्रॉमिस निभाने के लिए। आपने जो शानदार काम किया है इसके लिए आप कहीं भी जा सकते थे लेकिन आपने सबसे पहले हमारी सिनेमा तो चुना। आप लोग और उनके रिश्तों का ध्यान रखते हैं और यही वजह है कि इतने सारे लोग आपसे प्यार और आपका सम्मान करते हैं।' बता दें कि हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' ने सिनेमाघरों में धमका किया है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म खूब जमकर कमाई कर रही है। फिल्म को फैन्स से खूब भरकर प्यार मिल रहा है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wmHVRC

Post a Comment

0 Comments