'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) ऑडियंस उस पल के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जब उन्हें वापस जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और विशाल कोटियन (Vishal Kotian) के बीच दोस्ती देखने को मिलती। जब उन्हें वापस 'जय' और 'वीरू' की जोड़ी देखने को मिलती। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब विशाल और जय भानुशाली की दोस्ती पूरी तरह खत्म हो चुकी है और उनके बीच दुश्मनी की शुरुआत हो चुकी है। मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया है, उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। प्रोमो में विशाल कोटियन, जय भानुशाली से कहते नजर आते हैं उन्होंने अपने दिल में अभी भी ग्रज रखा है और ढंग से बात नहीं कर रहे। इसी पर दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है। जय, विशाल से कहते हैं, 'जब कोई हर्ट करता है तो मैं ग्रज रखता हूं। अभी तक मैं इग्नोर कर रहा था। अगर अब तुझे यही चाहिए तो फिर यही सही। खुले में आते हैं फिर।' विशाल आगे जय भानुशाली पर चापलूसी करने का इल्जाम लगाते हैं तो जय भड़क जाते हैं। वह कहते हैं जो भी सिलेब्रिटी आता है, इसकी बुराई करता है। ये चाट रहा है सबकी। बास आती है।' यह सब सुनकर विशाल भी जय के कैरेक्टर पर कॉमेंट कर देते हैं और कहते हैं कि तेरे कैरेक्टर से बास आ रही है। इसके बाद विशाल, जय से कहते हैं कि तू दुश्मनी के भी लायक नहीं है। अब देखना यह होगा कि आखिर विशाल कोटियन और जय भानुशाली की यह दुश्मनी क्या मोड़ लेगी। बता दें कि बीते 2 हफ्तों में न सिर्फ विशाल का गेम कमजोर पड़ा है, बल्कि घर में भी सब उनके खिलाफ हो गए हैं। और तो और हाल ही हिना खान और देवोलीना भट्टाचार्जी वाले स्पेशल एपिसोड में विशाल ने जो किया, उसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया गया था। सलमान ने विशाल को उनके बर्ताव के लिए डांटा था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3CXbDz9
0 Comments