Chandigarh Kare Aashiqui Trailer: गजब है आयुष्मान का लुक और दिलकश है वाणी का अंदाज

पिछले काफी दिनों से और के लीड रोल वाली फिल्म '' चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है। अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की जोड़ी दिखाई देगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में आयुष्मान एक बार फिर अपने रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। आयुष्मान फिल्म में एक बॉडी बिल्डर और ऐथलीट के किरदार में नजर आ रहे हैं जबकि वाणी कपूर एक जुम्बा ट्रेनर के रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म आयुष्मान का बल्की लुक और वाणी का दिलकश अंदाज काफी आकर्षित कर रहा है। देखें, फिल्म का ट्रेलर: इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही शुरू हो गई थी मगर कोरोना वायरस के इसकी रिलीज लटकी हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर इससे पहले रॉक ऑन, काई पो छे और केदारनाथ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। 'चंडीगढ़ करे आशिकी' आने वाले 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3EWH6Sq

Post a Comment

0 Comments