बॉलिवुड में 7 फिल्मों के साथ धमाका करने वाले हैं रणवीर सिंह!

पिछले काफी समय से रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म '83' रिलीज का इंतजार कर रही है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म काफी समय से बनकर तैयार है लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। अब लग रहा है कि इसे अगले साल 2021 में ही रिलीज किया जाएगा। '83' के बाद रोहित शेट्टी की 'सर्कस'वैसे रणवीर के पास यह इकलौती फिल्म नहीं हैं। आने वाले साल में बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह एक या दो नहीं बल्कि सात फिल्मों के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। रणवीर सिंह के पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' है जो संजीव कुमार की सुपरहिट कॉमिडी फिल्म 'अंगूर' का रीमेक है। सर्कस में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग लगातार मार्च तक चलेगी। यशराज, जोया और अली के साथ फिल्‍मेंइसके अलावा वह यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में भी काम कर रहे हैं। सर्कस के बाद रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ करण जौहर की रोमांटिक फिल्म की शूटिंग भी करेंगे जिसके लिए वह पहले 25 दिन की वर्कशॉप करेंगे और अप्रैल से शूटिंग शुरू होगी। रणवीर की बातजीत जोया अख्तर और अली अब्बास जफर के साथ भी एक फिल्म के लिए चल रही हैं। इसके अलावा रणवीर संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'मिस्टर इंडिया' के रीमेक में भी नजर आ सकते हैं। धूम-4 में नजर आ सकते हैं रणवीरकहा तो यहां तक जा रहा है कि यशराज की सुपरहिट फ्रैंचाइज 'धूम' के चौथे पार्ट में भी रणवीर सिंह को कास्ट किया जाएगा जो 2022 में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणवीर वही निगेटिव रोल निभाएंगे जो जॉन अब्राहम, रितिक रोशन और आमिर खान ने निभाया था। तो अगर आप रणवीर सिंह के फैन हैं तो तैयार हो जाइए क्योंकि आने वाले 2 सालों में रणवीर सिंह फिल्मों की लाइन लगाने वाले हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2W6IpKb

Post a Comment

0 Comments