दिव्‍या अग्रवाल का 'बेहूदे ट्रोलर्स' पर फूटा गुस्‍सा, वीडियो में क्‍लीवेज देख कर रहे थे घटिया बातें

इंटरनेट सिलेब्रिटीज को उनके कपड़ों और बॉडी पार्ट्स के कारण ट्रोल करने वाले 'घटिया लोगों' को इस बार मुंह की खानी पड़ी है। टीवी पर्सनैलिटी दिव्‍या अग्रवाल ट्रोलर्स (Divya Agarwal) पर बुरी तरह भड़क गई हैं और उन्‍होंने उन्‍हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है। सोशल मीडिया पर दिव्‍या अग्रवाल को उनके एक वीडियो कारण ट्रोल (Divya Agarwal Trolled) किया जा रहा है। यूजर्स वीडियो में दिव्‍या के क्‍लीवेज (Cleavage Video) दिखाने को लेकर ओछी बातें लिख रहे हैं। दिव्‍या ने भी करारा जवाब देते हुए कहा- मैं तुम जैसे घटिया लोगों के आसपास की महिलाओं के लिए चिंतित हूं।

दिव्‍या अग्रवाल ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स (Divya Agarwal) को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। दिव्‍या अग्रवाल का एक वीडियो वायरल (Divya Agarwal Trolled) है। यूजर्स वीडियो में दिव्‍या के क्‍लीवेज (Cleavage Video) दिखाने को लेकर ओछी बातें लिख रहे हैं।

दिव्‍या अग्रवाल का 'बेहूदे ट्रोलर्स' पर फूटा गुस्‍सा, वीडियो में क्‍लीवेज देख कर रहे थे घटिया बातें

इंटरनेट सिलेब्रिटीज को उनके कपड़ों और बॉडी पार्ट्स के कारण ट्रोल करने वाले 'घटिया लोगों' को इस बार मुंह की खानी पड़ी है। टीवी पर्सनैलिटी दिव्‍या अग्रवाल ट्रोलर्स (Divya Agarwal) पर बुरी तरह भड़क गई हैं और उन्‍होंने उन्‍हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है। सोशल मीडिया पर दिव्‍या अग्रवाल को उनके एक वीडियो कारण ट्रोल (Divya Agarwal Trolled) किया जा रहा है। यूजर्स वीडियो में दिव्‍या के क्‍लीवेज (Cleavage Video) दिखाने को लेकर ओछी बातें लिख रहे हैं। दिव्‍या ने भी करारा जवाब देते हुए कहा- मैं तुम जैसे घटिया लोगों के आसपास की महिलाओं के लिए चिंतित हूं।

इंस्‍टग्राम रील वीडियो के कारण हुईंं ट्रोल
इंस्‍टग्राम रील वीडियो के कारण हुईंं ट्रोल

टीवी शो 'Ace Of Space 1' की विनर दिव्‍या अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍ट‍िव रहती हैं। वह अपनी ढेर सारी फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। मामला उनके हाल में शेयर किए गए इंस्‍टाग्राम रील वीडियो से जुड़ा है। दिव्‍या ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर ट्रोलर्स की क्‍लास लगाई है।

'स्‍तन दिख रहे हैं तो क्‍या मैं वीडियो हटा दूं'
'स्‍तन दिख रहे हैं तो क्‍या मैं वीडियो हटा दूं'

दिव्‍या ने अपनी इंस्‍टा स्‍टोरी पर लिखा है, 'लोग मेरे लेस्‍टेट रील पर ओछी बातें लिख रहे हैं। ये वो लोग हैं, जो हर चीज को एक खास नजर से देखते हैं। जब मैंने वीडियो शूट किया और पोस्‍ट किया तो मुझे इसमें ऐसा कुछ नहीं दिखा। आपको लगता है कि मैं यह देखने के बाद कि वीडियो में मेरे स्‍तन दिख रहे हैं, मैं इस वीडियो को हटा दूंगी? आप कितने गलत हैं। मेरा विश्‍वास कीजिए मैं तो आपके आपसपास की महिलाओं को लेकर चिंतित हूं।'

'ऐसी घटिया बातें करने वालों को पाठ पढ़ाना जरूरी'
'ऐसी घटिया बातें करने वालों को पाठ पढ़ाना जरूरी'

दिव्‍या ने अपनी अगली स्‍टोरी में लिखा है कि वह बाकी लड़कियों से भी यही चाह रखती हैं कि वह भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे। दिव्‍या लिखती हैं, 'मैंने उस शब्‍द को सेंसर कर दिया ताकि रिपोर्ट न हो। दूसरी बात कि मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता। मैं बस यह चाहती हूं कि बाकी लड़कियां भी ऐसी घटिया बात करने वालों लोगों को हर बार पाठ पढ़ाएं।'

गुलदस्‍ते के साथ फोटोशूट पर भी हुई थीं ट्रोल
गुलदस्‍ते के साथ फोटोशूट पर भी हुई थीं ट्रोल

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दिव्‍या को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। इससे पहले भी वह ट्रोलिंग का श‍िकार हुई हैं और पहले भी कई बार दिव्‍या के हाथों को ट्रोलर्स को तगड़ा तमाचा लगा है। इससे पहले दिव्‍या को एक कॉन्‍सेप्‍ट फोटोशूट के कारण ट्रोल किया गया था। इसमें वह एक फूलों के गुलदस्‍ते के साथ नजर आई थीं।

'हिंसा और गालियां किसी बात का जवाब नहीं'
'हिंसा और गालियां किसी बात का जवाब नहीं'

हमारे सहयोगी 'ETimes' से बात करते हुए तब दिव्‍या ने कहा था, 'मैं बस किसी के भी कॉमेंट को बर्दाश्‍त नहीं कर सकती जो ओछी बातें लिखते हैं। यदि मैंने कुछ भी लिखती हूं, तो कोई इंसान अपमानजनक भाषा का का इस्‍तेमाल करते हुए उस पर कॉमेंट नहीं कर सकता, फिर चाहे भले ही उसे मेरी बात गलत लगी हो। ऐसे लोगा आराम से भी तो अपनी बात लिख सकते हैं। हिंसा और गालियां किसी बात का जवाब नहीं होतीं। जियो और जीने दो।'

वरुण सूद को डेट कर रही हैं दिव्‍या अग्रवाल
वरुण सूद को डेट कर रही हैं दिव्‍या अग्रवाल

बता दें कि दिव्‍या अग्रवाल टीवी ऐक्‍टर वरुण सूद को डेट कर रही हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशन में हैं और सब ठीक रहा तो अपने रिश्‍ते को अगले मुकाम तक ले जाने के लिए भी बेताब हैं।

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3naqQpf

Post a Comment

0 Comments