भारत में हर दिन COVID-19 के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। पूरा देश महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू तो कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाया है। सेलेब्स भी लोगों को घर में रहने का आग्रह कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना ( is heartbroken as cases surge in India) जोकि सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहती हैं उन्होंने हाल ही में कोरोनावायरस की दूसरी लहर पर चिंता जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को घर में रहने का आग्रह किया है। भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर पर चिंता जताते हुए सुहाना खान ने शेयर की पोस्ट सुहाना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बढ़ते हुए कोरोनावायरस केस का एक ग्राफ शेयर किया है। इस ग्राफ में मार्च 2020 से 19 अप्रैल, 2021 के बीच किस तरह तेजी से मामले बढ़े हैं उसकी संख्या दिखाई गई है। सुहाना खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, स्टे सेफ साथ ही दिल टूटने वाली इमोटिकॉन भी शेयर की है। आपको बता दें कि सुहाना (Suhana Khhan) फिलहाल न्यूयार्क में पढ़ाई कर रही हैं और वह जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के नक्शेकदम पर चलते ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फैन्स को सुहाना के बॉलीवुड में डेब्यू करने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सुहाना न्यूयार्क अपने कॉलेज ड्रामा और शॉर्ट फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्म का नाम था द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3xiQa0X
0 Comments