रिद्धिमा कपूर को फिर आई पापा ऋषि कपूर की याद, शेयर की यह तस्वीर

बॉलिवुड के दिवंगत अभिनेता के निधन को सात महीने से अधिक समय गुजर गया है लेकिन वह आज भी उनके चाहने वालों की यादों की जिंदा हैं। आए दिन ऋषि कपूर के करीबी और परिवार के सदस्य उनकी पुरानी यादों को ताजा करते रहते हैं। ऐक्टर की बेटी ने एक बार फिर अपनी पिता की एक पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीर रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने पिता ऋषि कपूर की गोदी में नजर आ रही हैं और कैमरे की तरफ पोज दे रही हैं। यह तस्वीर उस समय की है जब ऋषि कपूर की गिनती बॉलिवुड में यंग ऐक्टर्स में की जाती थी। 29 अप्रैल को ऋषि कपूर को हुआ था निधन बताते चलें कि 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह 2019 में भारत लौटे थे। उनको 29 अप्रैल को मुंबई के एचएनच रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 30 अप्रैल को उन्होंने वहां अंतिम सांस ली। नीतू कपूर हुईं कोरोना नेगेटिव उधर, रिद्ध‍िमा कपूर ने पुष्‍ट‍ि की है कि उनकी मां नीतू कपूर को अब कोरोना संक्रमण से छुटकारा मिल गया है। रिद्ध‍िमा कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्‍यवाद। मेरी मां आज कोविड-19 नेगेटिव पाई गई हैं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3a2ZJI7

Post a Comment

0 Comments